रांची, अप्रैल 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची की छात्रा नितिन सांगा ने प्रतिष्ठित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता-2025 के बेकरी ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर संस्थान और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना, व्यावसायिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और कौशल-आधारित करियर के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है। यह प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स शंघाई- 2026 के लिए अंतिम क्वालीफाइंग इवेंट भी है, जिसे- ओलंपिक्स ऑफ स्किल्स, के रूप में जाना जाता है। आईएचएम रांची में तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा नितिन सांगा ने अ...