रांची, जुलाई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। गुरु पूर्णिमा पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में बुधवार को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम हुआ। नए विद्यार्थियों ने गायत्री महायज्ञ में भाग लिया व अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने आहुति अर्पित कर मां गायत्री से ज्ञान, सद्बुद्धि, उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। महायज्ञ के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, अनुशासन, आध्यात्मिक चेतना और गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व समझाया गया। पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने कहा कि पौधे सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते...