आईएचएम और नाइल हॉस्पिटैलिटी के बीच एमओयू
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची और रामाडा बाय विंडहैम, नाइल हॉस्पिटैलिटी के बीच गुरुवार को एमओयू हुआ। आईएचएम की ओर से प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार तथा रामाडा बाय विंडहैम की ओर से मुख्य प्रबंधक योगेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत आईएचएम के छात्रों को इंडस्ट्रियल एक्सपोजर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, ऑन द जॉब ट्रेनिंग, नए रिसर्च कार्य, लाइव प्रोजेक्ट्स, उद्योग भ्रमण, कैंपस प्लेसमेंट तथा विभिन्न स्तरों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों संस्थान आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र से संबंधित अनुसंधान, परामर्श, सेमिनार, सम्मेलन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने कहा कि यह समझौता छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। योगेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.