हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हाजीपुर में चल रहे आईटीईसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूटान के 50 पर्यटक और आतिथ्य पेशेवरों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। 25 और 26 फरवरी को वैशाली और बोधगया के ऐतिहासिक स्थलों की उन्होंने शैक्षणिक यात्रा की। व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक अनुभव को प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में भाग ले रही 30 महिलाएं व 20 पुरुषों के बीच काफी उत्साह और आध्यामिक खुशी देखी गई। इस यात्रा की शुरुआत 25 फरवरी को वैशाली भ्रमण से हुई, जहां पहुंच कर प्रतिनिधियों ने अशोक स्तंभ, शांति स्तूफ समेत अन्य पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया और प्रचीन लोकतंत्र की जुड़ों व इस क्षेत्र के गहन इतिहास को जानकर उत्साहित दिखे। 26 फरवरी को प्रतिनिधियों ने बोधगया की यात्रा की। वहां पर म...