रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 10 से 14 जून तक ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित होने वाली आईएचएफ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही भारतीय जूनियर बालक एवं यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम को शनिवार को भव्य समारोह के बीच रवाना किया गया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में खिलाड़ियों के सम्मान में सेंड-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरांचल ओलम्पिक एसोसिएशन, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन भदौरिया ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला क्रीड़ा अधिकारी, उत्तराखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, ...