संतकबीरनगर, अगस्त 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के स्वाइन फ्लू बीमारी की गांव से लेकर शहर तक मानीटरिंग की जा रही है। त्योहार पर इसे विभाग हाई एलर्ट के रूप में देख रहा है। जिले में अभी तक एक भी मरीज पाए नहीं गए हैं। शासन से बीमारी का पूरा विवरण आईएचआईपी पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया गया है। ताकि इस बीमारी का पूरा डाटा प्रदेश में कहीं से भी देखा जा सके।स्वाइन फ्लू के मरीज के लिए एच1एन1 इन्फ्लूएंजा को जिम्मेदार माना जाता है। एयरबांड डीजीज होने के कारण छीकने और हाथ से मिलने से यह बीमारी तेजी से फैलती है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन इस बीमारी से बचने के लिए हाथ को साबुन से धोते रहना चाहिए। इस बीमारी में भी मांसपेशियों में दर्द के साथ बुखार आता है। आंखें लाल हो जा...