लखनऊ, अगस्त 31 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से भी मोहभंग हो रहा है? ऐसा मानना पूरी तरह ठीक तो नहीं होगा लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद मिलने वाली सर्वोच्च सेवा को भी अधिकारी बनने के बाद यूं ही छोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ सालों में आईएएस की नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिर्फ यूपी की बात करें तो स्वैच्छित सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने और इस्तीफा देने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। नौ अधिकारियों ने वीआरएस लिया है और पांच ने इस्तीफा दिया है।मनमुताबिक काम नहीं मिलना बड़ा कारण? पिछले कुछ दिनों के दो इस्तीफों को देखें तो ऐसा लगता है कि उन्हें अपने मनमुताबिक काम नहीं मिला इसलिए इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी दोनों इस्तीफे स्वीकार नहीं हुए हैं। वर्ष 2023 बैच के रिंकू सिंह रा...