आईएएस संदीप भागिया के खिलाफ 'विद्रोह', GST अधिकारियों ने खोला मोर्चा, क्या है पूरा मामला
लखनऊ, जून 18 -- आईएएस अधिकारी संदीप भागिया के खिलाफ जीएसटी अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। तीनों अधिकारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाते हुए संदीप के खिलाफ शासन को लेटर लिखा गया है। इस लेटर में संदीप भागिया के खिलाफ गंभीर शिकायतें की गई हैं। संदीप इस समय राज्य कर विभाग के गौतम बुद्ध नगर जोन में अपर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, राज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव और राज्य कर आयुक्त को चिट्ठी लिखी है।सार्वजनिक रूप से डांट-फटकार और निजी टिप्पणी डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की पत्नी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायती चिट्ठी के बाद यह पत्र आया है। नोएडा जोन के 60 से अधिक अधिकारियों ने इस पत्र में दस्तखत किए हैं। अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि अपर आयुक्त का व्यवहार अत्यंत अपमानजनक, असंवेदनशील और अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.