शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- शाहजहांपुर। मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने शाहजहांपुर में प्रदर्शन किया। गुरुवार को संयुक्त ब्राह्मण समाज के आह्वान पर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट पर इकट्ठा हुए और संतोष वर्मा का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे लोग समाज में विषैले सर्प समान हैं और उनकी जगह केवल जेल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.