रांची, फरवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री के मामले में वह फिलहाल जेल में बंद हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने छह जनवरी को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद विनय चौबे ने अब विशेष अनुमति याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से बेल की मांग की है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले वर्ष अगस्त में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीबी ने कांड संख्या 9/2025 के तहत जांच शुरू की और बाद में विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी। आरोप है कि हजारीबाग में उपायुक्त रहते हुए उन्होंने सेवायत भूमि के कथित अवैध लेन-देन में भूमिका निभाई।

हिंदी हिन...