मथुरा, अप्रैल 16 -- हाल ही में यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक लेकर आईएएस बने अलीगढ़ निवासी युवक का उसकी ननिहाल लोहवन में गुरुवार को आयोजित समारोह में स्वागत किया। इस दौरान यूपीएससी परीक्षा पास कर सांस्कृतिक मंत्रालय में अभिलेखाधिकारी परिवार की बहू प्रियंका को लोगों ने शुभाशीष देते उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। हाल ही में यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में गांव गनियावली, अतरौली, अलीगढ़ निवासी विजय मुदगल के बेटे प्रतीक मुदगल ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 58वीं रैंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। इससे उसकी ननिहाल गांव लोहवन में भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुरु से ही मेधावी रहे प्रतीक मुदगल के आईएएस परीक्षा पास करने के बाद गुरुवार को परिजनों के साथ लोहवन के मौहल्ला पछैंया निवासी कन्हैया लाल रावत, श...