एटा, अप्रैल 23 -- हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद टॉपर बनी शालिनी आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार में बधाई देने आने वालों का तांता लगा हुआ है। जलेसर नगर के सासनी रोड पथवारी माता मंदिर के निकट रहने वाली श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर की हाईस्कूल छात्रा शालिनी ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उन्होंने बताया कि वह यूपीएसपी परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती है, जिससे वह देश, समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने ऑनलाइन या आफलाइन कोई कोचिंग नहीं ली है।परीक्षा यह भी पढ़ें- 87.34 प्रशतित हाईस्कूल, 77.68 प्रतिशत इंटरमीडिट रहा परीक्षा परिणाम की तैयारी में पिता, बहन और मां का सहयोग रहा, जिनके सहयोग से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। व...