लखनऊ, अगस्त 30 -- यूपी कॉडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक और 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए दी। दिव्या वर्तमान में विशेष सचिव राजस्व के पद पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया इस्तीफा; IAS दिव्या मित्तल पर भाजपा नेता का बड़ा दावाइस्तीफे की जानकारी उन्होंने रविवार की सुबह 7.52 बजे एक मार्मिक व भावुक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा आज मैने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। नियुक्ति विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि अभी तक दिव्या का इस्तीफा नहीं मिला है। कार्यालय खुलने के बाद सोमवार को संभवत: मिल जाए। यूपी में पिछले कुछ सालों...