आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफा मामले में अजय राय ने लिखा राज्यपाल को पत्र
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफा देने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है। अजय राय ने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले को वह केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं, ताकि ईमानदार अधिकारियों का सम्मान सुरक्षित रहे। उनका मनोबल कमजोर न किया जाए और उनके अनुभव का पूरा लाभ जनता को मिले।अजय राय ने कहा कि दिव्या मित्तल को फील्ड से हटाकर राजस्व विभाग में तैनात किया गया और इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2017 के बाद से अब तक 13 आईएएस अधिकारियों ने या तो इस्तीफा दिया या वीआरएस लिया। यह भी पढ़ें- धूप ही तो है, पिघल थोड़े जाएंगे, IAS दिव्या मित्तल के अंदाज से अफसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.