लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सोमवार को नियुक्ति विभाग को मिल गया। इसमें इस्तीफे के कारण पारिवारिक एवं निजी बताए गए हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, क्योंकि अंतिम निर्णय वहीं से होना है।यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था। दिव्या को बीती मई में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में अपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। वे तभी से असहज बताई जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेजने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- धूप ही तो है, पिघल थोड़े जाएंगे, IAS दिव्या मित्तल के अंदाज से अफसर भी रह गए थे हैरान इस विभाग के मंत्री प्...