रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में भोजनावकाश के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक आईएस और एक आईपीएस की कॉल रिकॉर्डिंग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हुई बातचीत को आखिर किसने रिकॉर्ड किया। यह सामान्य बात नहीं है। इसमें दोषी अधिकारी पर कार्रवाई हो। ऐसी रिकॉर्डिंग होगी तो कौन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री, स्पीकर, यहां तक की मंत्री तक सुरक्षित नहीं होंगे। ऐसे में उनकी क्या बिसात है, इसकी जांच हो। ये गंभीर मामला है। इसकी सरकार की ओर से जांच होनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा इस रिकॉर्डिंग की जानकारी सरकार को नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ऑडियो उपलब्ध करवाएं। सरकार इस पर संज्ञान लेगी और इसकी जांच करवाएगी। साथ ही, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी। इसके बाद नेता प्रतिप...