लखनऊ, जनवरी 28 -- आईएएस अफसर अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व परिषद चेयरमैन से की है। राजस्व परिषद के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान स्थित चितौड़गढ़ के मकान पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने 1 जनवरी को की गई गाली गलौच पर राजस्व परिषद चेयरमैन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चितौडगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौच, धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी भी तोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि जान के भय से उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा। आरोप लगाया है कि अभय के मानसिक उत्पीड़न के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। साथ ही स्टाफ के माध्यम से भी धमकाने का आरोप लगा...