लखनऊ, जनवरी 28 -- -नियुक्ति विभाग ने आरोपों पर अभय से मांगा जवाब लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस अफसर अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी मां ने बुधवार को इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व परिषद चेयरमैन से की है। राजस्व परिषद के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान स्थित चितौड़गढ़ के मकान पर कब्जा कर रखा है। उन्हें अवैध खनन मामले में डीएम बुलंदशहर के पद से हटा दिया गया था। अभय की मां रेखा सिंह ने एक जनवरी को की गई गाली गलौच पर राजस्व परिषद चेयरमैन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चितौडगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौच, धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी भी तोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि जान के भय से उन्हें कमरे मे...