चंडीगढ़, फरवरी 25 -- चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर आईएएस अफसर के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वह आईएएस अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। काम करते-करते छत पर जा पहुंचेगणेश दास अरोड़ा अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते-करते वह दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छत पर चले गए और नीचे कूद गए। गिरते ही गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से सचिवालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गणेश दास अरोड़ा इसी साल अ...