मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरनगर सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी की होनहार छात्रा पलक सैनी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल स्कूल में टॉप किया, बल्कि पूरे जिले में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है।पलक सैनी के पिता बिजनौर के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें निरंतर शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलती रही। वर्तमान में उनका परिवार शहर के गऊशाला क्षेत्र में निवास करता है। पलक ने कुल 94.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। पलक सैनी से सर्वाधिक अंक कला विषय में सर्वाधिक 99 अंक, हिंदी में 93 और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय में 88 अंक हासिल किए हैं। यह भी पढ़ें- जिला टॉपर रूपाली राज आईएएस तो सेकेंड टॉपर रौशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.