बागपत, जनवरी 7 -- बागपत। आईएएस अधिकारी के पिता को शहर के ही युवक ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगने का प्रयास किया। बागपत शहर निवासी आईएएस अधिकारी के पिता को एक सप्ताह पहले फोन करके एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी बताकर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि एक महिला ने उनकी शिकायत दी है और इस मामले में वह उनकी बातचीत करा सकता है। फोन करने वाले ने आईएएस अधिकारी के पिता के खिलाफ आई शिकायत में मुकदमा दर्ज कराने के लिए लखनऊ से दबाव आने की बात भी कही। रुपये मांगने का भी जिक्र किया गया, लेकिन आईएएस अधिकारी के पिता ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। इस बीच दोनों की 14 मिनट 20 सेकेंड बातचीत हुई। इसके बाद आईएएस अधिकारी के पिता ने मेरठ जाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसकी जांच शुरू हुई तो फोन करने वाला पुलिस अधिकारी के कार्या...