चाईबासा, अक्टूबर 11 -- मनोहरपुर,संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में बीते शुक्रवार की रात हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल हवालदार महेन्द्र लश्कर शहीद हो गए। बीते शुक्रवार की देर रात ज़ब उन्हें ईलाज के लिए राउरकेला ले जाया जा रहा है, इसी दौरान रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। दूसरी तरफ आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ एफ-60 बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा व एएसआई रामकृष्ण गगराई का ईलाज राउरकेला के अपोलो अस्पताल में किया जा रह है। सूचना है की दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है की जिला पुलिस बल दोनों घायल जवानों की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं,अगर जरूरत पड़ी तो दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी भी की जा रही है। सूचना है की घायल एएसआई रामकृष्ण गगराई खरसावा विधायक दशरथ गगराई के भाई है। वहीं घायल इस्पेक्टर कौश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.