बोकारो, मार्च 21 -- आईईएल में बंद घर से नगद समेत लाखों की चोरी गोमिया, प्रतिनिधि।आईईएल थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता सावित्री देवी (पति स्व शिवबचन राम) ने बताया कि वह दिसंबर माह में अपनी बेटियों से मिलने बोकारो गई हुई थीं। उनकी दोनों बेटियां बोकारो में रहती हैं और वह उन्हीं के घर गई थीं। शुक्रवार की शाम जब वह वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि मेन गेट पर ताला लगा हुआ है, लेकिन अंदर जाने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता, जो एक बुजुर्ग महिला हैं, ने बताया कि चोरों ने घर से करीब 75 हजार रुपये नगद, लगभग 3 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.