प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। आईईआरटी ने डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा कर 20 मई कर दी है। यह पहले 30 अप्रैल थी। परीक्षा सचिव डॉ. उमाशंकर वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से लगातार तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसकी वजह से यह निर्णय लिया गया। डिप्लोमा डिवीजन के तहत इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 13 विभिन्न पाठ्यक्रम, डिप्लोमा मैनेजमेंट के तीन पाठ्यक्रम तथा पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। वहीं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को इसी समयावधि में आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...