प्रयागराज, जुलाई 7 -- अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईआरटी) ने डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक प्रवेश परीक्षा वेबसाइट पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईईआरटी के परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा ने बताया कि डिप्लोमा डिवीजन के सभी तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून को प्रयागराज के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा एवं डेढ़ वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को संस्थान परिसर में संपन्न हुई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.iertentrance.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। संस्थान ने बताया कि प्रवेश...