पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। हिटी उत्तराखंड के हरिद्धार में दो बाघों के साथ हुए घटनाक्रम के बाद चल रहे हाईअलर्ट के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड के सटे जंगल और वाटर बॉडीज पर आईआर (इंफ्रा रेड) कैमरें लगाए जाएंगे। यह बिना किसी चमक या फ़्लैश के गतिविधियों को क्लिक कर पूरी रिपोर्ट पीटीआर के कंट्रोल रूम को देंगे। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री पारे में सुलग रहा उत्तराखंड, 240 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले; 1 की मौतहरिद्धार में बाघों के साथ घटनाक्रम पिछले दिनों हरिद्धार में राजाजी टाइगर लैडस्केप के अंतर्गत श्यामपुर रेंज में दो बाघों के साथ दिल दिलाने वाली घटना सामने आई थी। इसमें बाघों के पंजे काट कर शिकारी ले गए थे। इसके बाद अब पीटीआर में अतिरिक्त हाई अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही उत्तर प्रदेश और उत्तरखंड के जंगल प्रभाग के क्षेत्र एक दूसरे से कन...