लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ। आईआरसीटीसी विशाखापत्तनम की आरकू वैली के लिए पैकेज टूर ला रहा है। यह टूर 20 जनवरी से चार रात और पांच दिन की अवधि का होगा। इस टूर में पर्यटकों को लखनऊ से फ्लाइट से ले जाया जाएगा। उन्हें सबमरीन म्यूज़ियम ,आरके बीच, कैलाशगिरी, थोटलकोंडा बौद्ध स्थल, अराकू वैली (पद्मपुरम गार्डन, ट्राइबल म्यूज़ियम, कॉफी प्लांटेशन, गालिकोंडा व्यू पॉइंट),बोरा गुफाएं, सिम्हाचलम मंदिर,यर्राडा बीच एवं डॉल्फ़िन नोज लाइटहाउस का भ्रमण कराया जाएगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय और वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.