आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा संस्करण शुरू
प्रयागराज, जुलाई 15 -- रेलवे यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा संस्करण बुधवार रात नौ बजे से शुरू कर दिया गया। यात्री नई वेबसाइट का उपयोग कर उसके स्वरूप और सुविधाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व सुझाव दे सकेंगे। नई वेबसाइट में सरल इंटरफेस, सभी श्रेणियों में एक साथ सीट उपलब्धता देखने, कम चरणों में टिकट बुकिंग और यात्रियों का विवरण सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स भी हटा दिए गए हैं। वेबसाइट का नया स्वरूप मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के विद्यार्थियों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आईआरसीटीसी का कहना है कि उपयोगकर्ताओं से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इसमें और सुधार किए जाएंगे तथा जल्द ही इसे नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन से जोड़कर पूरी तरह लागू किया जाएगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.