चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- राउरकेला। भारत गौरव पर्यटन योजना के तहत आईआरसीटीसी चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन का परिचालन करेगी, जो शिरडी साईं सहित छह ज्योतिर्लिंग का दर्शन करायेगी। गुरुवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के एजीएम मोनिक दत्ता ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुड़ा इलाकों के बड़ी तादाद में बुजुर्ग और आम लोग ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहते थे, लेकिन उन्हें दूसरे ट्रेनों में टिकट मिलने में परेशानी होती थी। इस कारण यात्रा नहीं कर पाते थे, लेकिन आईआरसीटीसी द्वारा 11 मई को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन का परिचालन किया जायेगा, जो शिरडी साईं सहित छह ज्योतिर्लिंग का दर्शन करायेगी। इसमें उज्जैन -श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.