आईआरसीटीसी कराएगा सावन में रामेश्वरम दर्शन
प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। आईआरसीटीसी सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए 'दिव्य दक्षिण दर्शन' नाम से छह रात और सात दिन का हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यात्रा 11 से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।यात्रा का मुख्य आकर्षण रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन हैं। पैकेज में हवाई यात्रा, तीन सितारा होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है। दो लोगों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति पैकेज शुल्क 64,900 रुपये रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.