प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- आईआरसीटीसी की ओर से आगरा कैंट से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या की नौ रात 10 दिन की विशेष यात्रा पांच फरवरी से शुरू की जा रही है। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास में कुल 767 सीटें हैं। पैकेज में यात्रा, नाश्ता, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के लिए बस सुविधा शामिल है। किराया श्रेणी अनुसार 19,110 रुपये से 41,980 रुपये तक रखा गया है। इस यात्रा की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट से की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.