कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 28 मार्च से महाराष्ट्र ज्योर्तिलिंग दर्शन के साथ शिरडी साई दर्शन कराया जाएगा। यह ट्रेन धनबाद से खुलेगी जो गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गयाजी, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते त्रयंकेश्वर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के अलावे शिरडी साईं बाबा मंदिर, शनि शिंगणापुर मंदिर और अजंता एलोरा गुफाओं का भ्रमण कराएगा। तीन अलग-अलग श्रेणी में लोग यात्रा कर सकते है। आईआरसीटीसी ईस्ट जोन के सहायक महाप्रबंधक मोइनक दत्त ने बताया कि यह यात्रा 7 रात और 8 दिनों का होगा। आईआरसीटीसी के चीफ सुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.