प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने एक बार फिर यात्रियों की मांग को देखते हुए कश्मीर हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज 20 से 25 जून तक संचालित होगा। छह दिन और पांच रात के इस टूर में श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा।यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर तक आने-जाने की सुविधा फ्लाइट से मिलेगी। ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल व हाउसबोट में होगी। पैकेज में डल झील, मुगल गार्डन, शंकराचार्य मंदिर और हजरतबल दरगाह सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...