साहिबगंज, फरवरी 28 -- बीरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईआरएस कीटनाशक छिड़काव अभियान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रारंभ हो गया। प्रखंड के बारियो संथाली गांव से छिड़काव शुरू किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि छिड़काव अभियानइसलिए चलाया जा रहा है ताकि कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) को नष्ट किया जा सके और लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। छिड़काव अभियान के तहत बोरियो संथाली में घर-घर जाकर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। घरों के नाली, गौशाला, बाड़ी, खलिहान सहित कमरों के कोने में छिड़काव किया जा रहा हैI स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कालाजार एवं मलेरिया प्रभावित 56 गांवों में छिड़काव अभियान जारी रहेगा। सभी लोगों से अपने-अपने घरों के सभी कमरों में छिड़काव कराने की अपील की गई।...