आईआरएसी प्रकोष्ठ की निदेशक बनीं डॉ. शिल्पा
कानपुर, जून 4 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ को नई गति देने के लिए बदलाव करते हुए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. शिल्पा कायस्थ को बनाया गया है। डॉ. शिल्पा स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में कार्यरत हैं। इस नई कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष या अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रकोष्ठ में सह निदेशक के रूप में डॉ. विशाल अवस्थी (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), डॉ. वी श्रीहर्षा रचापुड़ी (स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी), डॉ. प्रशांत त्रिवेदी (स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट) और डॉ. नेहा तिवारी (स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज) को नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- विदेशी छात्रों की पसंद बना सीएसजेएमयू, 12 देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.