कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) का एक दल बुधवार को लखनऊ से कानपुर पहुंचा। यहां पनकी ​स्थित प्रिस्टीन प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल में कामकाज देखा। आईआरएमएस (ट्रैफिक) 2022 और 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को शै​क्षिक भ्रमण में प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल की कार्यप्रणाली, संचालन व प्रबंधन की जानकारियां दी गईं। आधुनिक माल ढुलाई पद्धतियों, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और भारतीय रेल में माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने में निजी भागीदारी की भूमिका के बारे में बताया गया। इस दौरान कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, जीएमसी के डीओएम निखिल खरे, सेंट्रल स्टेशन के एसीएम पवन कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...