बुलंदशहर, मार्च 28 -- एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की आईआईसी सेल द्वारा ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईआईसी सेल प्रभारी प्रोफेसर साहिल ने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में आईबीएम कम्पनी व शूंटिंग स्टार्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकार के निशुल्क आनलाइन स्किल कोर्सेज की जानकारी महाविद्यालय की छात्राओं को प्रदान की गई। प्रशिक्षक विशाल भारद्वाज ने बताया कि आईबीएम शूंटिंग स्टार्स फाउंडेशन ने सभी संकायों के डिग्री धारकों विशेष कर नॉन इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए 10000 से ज्यादा अल्प अवधि के आनलाइन इंडस्ट्री रेलीवेंट कोर्स यथा एआई, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड, डाटा साइंस, वेब डेवलपमेंट डिजाइन थिंकिंग, रिज्यूम बनाना आदि अनेक कौशल विकास पाठ्यक्रम निशुल्क शुरू किए हुए हैं। जिनका उद्देश्य इंडस्ट्री को कुशल व दक्ष अ...