मिर्जापुर, मार्च 28 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की 15 उत्कृष्ट शोध एवं उत्पादन वाली सब्जी किस्मों को 15वीं राज्य किस्म विमोचन समिति की बैठक में विमोचित किया गया। यह संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विमोचित 15 किस्मों में अल्प उपयोगी सब्जी फसलों को शामिल किया गया है। इनमें टमाटर की प्रमुख प्रजाति में काशी चेरी टमाटर-3, काशी चेरी टमाटर-14 शामिल है। इसके अलावा काशी श्रेष्ठा, काशी आर्या प्रजाति का टमाटर लीफ कर्ल वायरस प्रतिरोधी है। वहीं मटर में काशी त्रिशक्ति पाउडरी मिल्ड्यू, डाउनी मिल्ड्यू एवं रस्ट रोग प्रतिरोधी होता है। काशी धन्वी की अगेती मीठी एवं पाउडरी मिल्ड्यू सहनशील फसल है। ग्रीष्मकालीन खेती के लिए करैला की काशी अर्पिता, लौकी में काशी प्रिया, ग्वार उच्च फाइबर एवं प्रोटीन युक्त और पोषकतत्वों से ...