वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। बिहार में वैशाली जिले की 'ममता महिला किसान क्लब' के किसानों ने सोमवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने यहां सब्जी की नई किस्में, समेकित कृषि प्रणाली, देसी बीज तैयार करने की विधि, नर्सरी आदि के बारे में वैज्ञानिकों से जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार ने किसान हित के कार्यों के बारे में बताया। पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह के टड़िया स्थित फार्म हाउस पर जाकर महिला किसान डेयरी, जैविक खेती, बीज उत्पादन से भी रूबरू हुईं। किसान क्लब की सदस्य इससे पूर्व बीएचयू में आयोजित किसान मेला में भी भाग ली थीं। क्लब से जुड़े कृषि शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अभय नाथ सिंह ने बताया कि दल में 35 महिला और पुरुष किसान शामिल हैं। इसमें प्रमुख रूप से लीलावती देवी, संगीता देवी, डॉल...