पटना, अप्रैल 10 -- इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) ने आगामी 12 अप्रैल को बापू सभागार में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, भाकपा माले के दीपकंर भट्टाचार्य समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस को पान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। तांती ततवा समाज अपने आरक्षण की मांग को लेकर 12 अप्रैल को बापू सभागार में एक बार फिर हुंकार भरेगा। समाज के बच्चे को आईएएस, आईपीएस बनाने के लिए प्रेरणा आईएएस और रहमानी एक्सीलेंस के साथ समझौता किया है। बिहार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बच्चों के अभिभावकों के साथ बुलाया गया है। पार्टी पहले ऐसे ...