नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- पीएचडी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यू ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी हैदराबाद ने जनवरी 2027 सेशन में पीएचडी (PhD) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में इंजीनियरिंग, साइंस और अन्य विषयों में पीएचडी करने का मौका दिया जा रहा है। जो छात्र रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in/phdadmissions पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।10 नवंबर तक करें आवेदन बता दें कि IIT हैदराबाद पीएचडी एडमिशन 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और दाखिले से जुड़ी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन और एडमि...