कानपुर, मई 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर अब हर साल 50 ऐसे स्टार्टअप तैयार करेगा जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के क्षेत्र में अनुसंधान कर नवाचार कर रहे हैं। इन स्टार्टअप की विकसित तकनीक, टूल व उत्पादों का उपयोग प्रदेश के विकास में अहम योगदान करेगा। ये स्टार्टअप आईआईटी की देखरेख में एआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित किए जाएंगे। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना प्रदेश सरकार की मदद से की गई है।प्रदेश को एआई हब बनाने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को सौंपी गई है। आईआईटी में स्थापित एआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रदेश सरकार अगले पांच वर्षों तक बजट देगी। इस दौरान संस्थान 250 स्टार्टअप विकसित करेगी। आईआईटी के वैज्ञानिकों की देखरेख में ये स्टार्टअप नवाचार कर अत्याधुनिक व प्रभावी उत्पाद विकसित करेंगे। हर साल संस्थान नई चुनौती क...