नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- IIT Fellowship 2026: क्या आपने अपनी पीएचडी (Ph.D.) पूरी कर ली है और रिसर्च करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर का दरवाजा खोल दिया है। आईआईटी जोधपुर ने अपने पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप (PDF) प्रोग्राम 2026 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस फेलोशिप के तहत चुने गए रिसर्चर्स को हर महीने 80,000 रुपये का भारी-भरकम स्टाइपेंड मिलेगा। ध्यान देने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि इस फेलोशिप में आवेदन करने की आखिरी तारीख कल 30 सितंबर 2026 है।कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और मापदंड आईआईटी जोधपुर की पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप मुख्य रूप से उन रिसर्चरों के लिए है जिनका एकेडमिक और रिसर्च ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। शैक्षणिक योग्यता: आवे...