सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अब शिक्षक बनने के लिए पारंपरिक रास्ते के साथ तकनीकी शिक्षा का मजबूत आधार भी मिलेगा। आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में पहली बार बीएस-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। यह पहल उत्तर प्रदेश में अपने तरह की पहली है, जहां आईआईटी जैसे तकनीकी संस्थान से सीधे क्वालिटी टीचर्स तैयार किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यह कोर्स शिक्षण और इंजीनियरिंग का अनोखा संगम होगा। इसके जरिए ऐसे शिक्षक तैयार करने की योजना है, जो न केवल विषय में मजबूत हों बल्कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ छात्रों को पढ़ा सकें। इस कोर्स में कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें 25 सीटें केमेस्ट्री और 25 सीटें मैथ विषय के लिए होंगी। खास बात यह है कि यह एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम होगा, जिससे छात...