मथुरा, मई 28 -- जीएलए विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित अन्नम डॉट एआई कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़, पंजाब में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि जीएलए विश्वविद्यालय में दी जा रही आधुनिक कृषि शिक्षा, प्रायोगिक प्रशिक्षण और शोध आधारित अधिगम की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। चयनित विद्यार्थियों में आयुष शंकर, दिया दीक्षित, दिया सैनी, सुदीक्षा श्रीवास्तव, निहारिका यादव, खुशी मल्होत्रा, अंजुम आरा खातून एवं प्रियंका कुमारी शामिल हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसे विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को ...