वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट में पीड़िता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। साथ ही जिरह जारी रखते हुए सुनवाई के लिए तिथि नियत करने की गुहार लगाई। वहीं, पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि 22 दिसंबर तक व्यस्त रहूंगी। इसके बाद की तिथि रखने की गुहार लगाई। इस पर कोर्ट ने 23 दिसंबर की तिथि नियत कर दी। इस मामले में विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का भी पिछले दिनों बयान दर्ज कराया गया था। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने उनका बयान दर्ज कराया। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.