देहरादून, मार्च 12 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की में 13 से 15 मार्च 2026 तक वार्षिक तकनीकी महोत्सव कॉग्निज़ेंस 2026 का आयोजन किया जाएगा। 'एम्पीरियन टेक्नोजेनेसिस' थीम पर आधारित यह तीन दिवसीय कार्यक्रम एशिया के दूसरे सबसे बड़े छात्र-संचालित तकनीकी महोत्सवों में शामिल है। आयोजन में देशभर के 3000 से अधिक कॉलेजों के करीब 25 हजार विद्यार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। महोत्सव में 50 से अधिक तकनीकी प्रतियोगिताएं, उद्योग विशेषज्ञों की कार्यशालाएं और 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, मिंत्रा, मीशो और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे उद्योग सहयोगी भी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...