रुडकी, अक्टूबर 7 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी रुड़की का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव थॉमसो 26 इस बार नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन को लेकर संस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। थॉमसो में देशभर से छात्र-छात्राओं के पहुंचने की उम्मीद है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही संगीत और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...