रुडकी, अगस्त 16 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ मनाया गया। निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक, सतत ऊर्जा और आपदा लचीलापन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। थिंक इंडिया की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। समारोह में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीएसएम कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता के साथ निकली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- क्व...