आईआईटी रुड़की के लापता पीएचडी छात्र का शव नहर में मिला
देहरादून, मई 11 -- रुड़की। आईआईटी के पीएचडी छात्र मोहित कुमार का शव रुड़की के आसफनगर झाल नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मोहित पिछले तीन दिनों से कैंपस से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।मोहित मूल रूप से नैनीताल का निवासी बताया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.